फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three booked for assaulting a woman

Maharajganj News: महिला के साथ मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Three booked for assaulting a woman
महराजगंज। सरोजनी नगर नौतनवां में किराएदार महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी सुमन मोदनवाल ने थानाध्यक्ष नौतनवां को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मकान मालिकों के परिवार ने 12 मार्च को शाम करीब 7:10 बजे उन पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन



सुमन मोदनवाल पति आनंद मोदनवाल के साथ खनुआ तिराहे पर अच्छेलाल व रमेश गुप्ता के मकान में किराए पर रहती हैं और चाय की दुकान चलाती हैं। रमेश गुप्ता अक्सर बाहर रहते हैं। आरोप है कि राजेश गुप्ता, उनकी पत्नी तारा देवी और बेटी शिवानी ने साजिश रचकर सुमन, उनके बच्चे और पति पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से हमला किया।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने दुकान का सामान तोड़ा-फोड़ा, नल-बेंच क्षतिग्रस्त किया और जान से मारने की धमकी दी। सुमन ने बताया कि आरोपी उनके महिला होने और पति के विकलांग होने का फायदा उठाकर लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। वे धमकी देते हैं कि ज्यादा बोलने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सुमन की तहरीर पर आरोपी राजेश गुप्ता, तारा देवी और शिवानी निवासी सरोजनी नगर नौतनवां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed