फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested with six cattle

Maharajganj News: छह गोवंशीय पशु के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Apr 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with six cattle
बरगदवा। पुलिस ने शुक्रवार भोर में सिहाभार गांव के पास पशु तस्करी के तीन आरोपियों को छह पशुओं व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का पुलिस ने आपराधिक इतिहास भी खंगाला। पशुओं को बिहार बेचते थे।
विज्ञापन

बरगदवा व ठूठीबारी पुलिस की टीम ने पशु तस्करी की सूचना पर शुक्रवार की भोर में सिहाभार गांव स्थित जंगल के पास छापा डाला। जहां पशुओं को बांधकर समूह में लेकर कुछ लोग जा रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों में हड़कंप मच गया, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपितों का पुलिस ने जब आपराधिक इतिहास खंगाला तो नौतनवा व अन्य थानों में बलवा, मारपीट व हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज मिला। आरोपित भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तमपुर जनपद बेतिया बिहार निवासी शेख खुर्शीद व शेख आलमगीर व आलमबाग लखनऊ निवासी छोटू गुप्ता ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर बिहार में गोवध के लिए बेच देते थे। जहां से पशुओं को नेपाल भेजकर मोटी कमाई करते थे। उन्होंने बताया कि वे इस कार्य में दो वर्षों से लिप्त है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed