{"_id":"6841a8e8209d016e650fa053","slug":"three-arrested-with-brown-sugar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-151093-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Thu, 05 Jun 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 05 Jun 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में भैरहवा पुलिस ने बैंक कॉलोनी से तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि ड्रग्स बाराबंकी से लाकर सोनौली के पगडंडियों के रास्ते यहां पहुंचे हैं। पोखरा और काठमांडों में बेचते हैं।
पुलिस डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि बृहस्पतिवार को भैरहवा पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धार्थनगर नगर पालिका वार्ड क्रमांक आठ, रुपनदेही जिले में अवैध मादक पदार्थ का धंधा चल रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही की संयुक्त पुलिस टीम ने बैंक कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान तीन युवकों के पास से 250 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विवेक पांडे, स्वतंत्र उपाध्याय और अमजद खान निवासी वार्ड नंबर 3, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका, कपिलवस्तु नेपाल बताया। बाद में उनके विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। संवाद