फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested with 10 sacks of firecrackers

Maharajganj News: 10 बोरी पटाखा के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 10 sacks of firecrackers
परतावल। दीपावली पर्व से पहले श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

परतावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक सारिका सिंह अपने टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे थे इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा जहां से तीन लोगों को भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज निवासी महदेवा, दिनेश पटवा निवासी सोहसा बासपार थाना भिटौली व मुख्तार निवासी लक्ष्मीपुर जरलहिया थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों के कब्जे से 10 बोरी में भिन्न–भिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि त्योहारों के मौके पर सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए अवैध विस्फोटक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक तीन स्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed