{"_id":"6a2093a76b980c5a1703ce18","slug":"three-accused-arrested-with-raw-liquor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-178551-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में अवैध शराब की बिक्री व निर्माण की सूचना पर सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा के साथ पुलिस टीम ने बुधवार को कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारा।
पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद करते हुए मौके से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही तीन धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ फरेंदा ने बताया कि ग्राम भारी वैसी में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापा मारा। इस दौारन पुलिस टीम ने देखा कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त हैं।
शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 10 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पूछताछ में धंधेबाजों में की पहचान राजेश यादव निवासी सरपतहा के पक्का कुंआ थाना कैम्पियरगंज, पुष्पा निवासी मोतीगंज थाना कैंपियरगंज और निशा निवासी कटहिया थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में की गई।