फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threatened to commit suicide if no action was taken against the sub-registrar

Maharajganj News: उपनिबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Threatened to commit suicide if no action was taken against the sub-registrar
नौतनवा तहसील में 127वें दिन भी जारी रहा बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष का धरना
विज्ञापन

नौतनवा। उपनिबंधक पर भ्रष्टाचार एवं राजस्व की चोरी के आरोपों की जांच में हुई पुष्टि के बावजूद कार्रवाई न होने के विरोध में बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का धरना शुक्रवार को 127वें दिन भी जारी रहा। नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक ने राजस्व की चोरी और फर्जी बैनामे किए हैं। धरने के दौरान ही डीएम के निर्देश पर एडीएम की जांच में आरोपों की पुष्टि भी हुई।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने 10 अक्टूबर एवं 9 दिसंबर को दो बार उपनिबंधक के कार्य आचरण एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उनकी घोर लापरवाही से सरकार की धूमिल होती छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भी भेजा लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आमजन में न्याय की उम्मीद को कायम रखने के लिए आत्मदाह भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने उपनिबंधक के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed