फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threat to irrigator for stopping illegal mining

Maharajganj News: अवैध खनन रोकने पर सींचपाल को धमकी

Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Threat to irrigator for stopping illegal mining
परतावल। अवैध खनन रोकने की कोशिश एक सींचपाल को भारी पड़ रही है। माफिया की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

सींचपाल ने खनन माफिया के खिलाफ भिटौली थाने में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। चार माह पूर्व भी खनन माफिया ने सींचपाल को मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ाया था।
सींचपाल की तहरीर पर 21 अक्तूबर को पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बावजूद खनन माफिया पर कोई असर नहीं पड़ा और वह चोरी से नहर का सिल्ट निकालता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सींचपाल ने खनन करते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी उन्हें धमकी देते हुए ट्राॅली ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
पुलिस को दिए गए तहरीर में सिंचाई विभाग के सींचपाल छोटेलाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मुखबिर ने सूचना दी कि नहर से सिल्ट निकालकर ट्राॅली में भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो भिटौली थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति सिल्ट निकाल रहा था। हम लोगों के पहुंचते ही वह धमकी देते हुए फरार हो गया।
सींचपाल छोटेलाल ने बताया कि 19 अक्तूबर को वह भैंसी चौकी अंतर्गत अगया नहर पर गश्त कर रहे थे। उस समय ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर नहर के तली से मिट्टी निकाला जा रहा था।
विरोध करने पर फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया था। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed