{"_id":"667081372a3212220c0d6f94","slug":"those-responsible-forgot-to-connect-it-to-the-main-connection-by-installing-pole-wires-in-the-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124871-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में पोल-तार लगाकर मुख्य कनेक्शन से जोड़ना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में पोल-तार लगाकर मुख्य कनेक्शन से जोड़ना भूले जिम्मेदार
Tue, 18 Jun 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर वार्ड में मंगल वाली बाजार के पास लगा पोल।
महराजगंज। शहर के चार मोहल्लों में झूलते तारों की समस्या से निपटने की योजना धराशायी हो गई है। मोहल्लों में पोल और तार तो लगा दिए गए, लेकिन कनेक्शन मुख्य पोल से नहीं हुआ है। ऐसे में झूलते तारों से खतरे की आशंका बढ़ गई है। इससे करीब 20,000 की आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को गांधी नगर मोहल्ले में कई पोल पर तार लगे मिले, लेकिन उसे जोड़ा नहीं गया है। हालत यह है कि लोग घरों तक केबल पहुंचाने के लिए 100 से 200 मीटर तक केबल लगाए हैं। इससे इंटरलाकिंग पर तार नीचे झूल रहे हैं, इसमें कुछ कटे तार भी लटक रहे हैं। अगर कोई वाहन गुजरता है तो एक व्यक्ति डंडा लेकर तार को ऊपर उठाता है, इसके बाद वाहन आगे बढ़ता है। यह समस्या रोजाना होती है। तेज हवा चलने पर तार टूट जाता है तो अंधेरे में लोगों को रहना पड़ता है।
चिऊरहा वार्ड में प्राइमरी स्कूल के पास बिजली के पोल लगाए गए हैं, लेकिन जहां से पहले बिजली का कनेक्शन था वहीं से काम चल रहा है। दूरी से झूलते हुए तार घरों तक पहुंचे हैं। एक ही स्थान से 30 घरों का केबल गया है। आजाद नगर मोहल्ले में पहुंचने पर यहां भी वही तस्वीर दिखी। आजाद नगर वार्ड में मंगलवाली बाजार के पास से इंटरलॉकिंग हुआ है, यहां पर मंदिर बना है। नौ पोल लगे हैं, लेकिन बिजली का तार चढ़ाकर कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। मोहल्ले के नरेश मिले तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को लापरवाह करार दिया। लोगों ने कहा कि पोल और तार लगने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है।