फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thoothibari and Bhitauli police station line present

Maharajganj News: ठूठीबारी व भिटौली थानेदार लाइन हाजिर, उप निरीक्षक बने थानेदार

Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thoothibari and Bhitauli police station line present
महराजगंज। कानून व्यवस्था चुस्त बनाए रखने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने ठूठीबारी व भिटौली के थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। दो निरीक्षक व चार उप निरीक्षकों को थानेदारी मिली है। एक उप निरीक्षक को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि निरीक्षक रामाज्ञा सिंह को भिटौली थाने से पुलिस लाइंस, पंकज कुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस से भिटौली थाना, निर्भय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से पनियरा थाने का प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को पनियरा थाना से स्वाट टीम का प्रभारी, योगेश कुमार सिंह को स्वाट टीम प्रभारी से थानाध्यक्ष घुघली बनाया गया है। नीरज कुमार राय को घुघली से हटाकर ठूठीबारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुधाकर प्रसाद को परसामलिक थाना से सोहगीबरवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रिंस कुमार को सोहगीबरवा से हटाकर परसा मलिक थाने का प्रभार दिया गया है। उपनिरीक्षक कंचन राय को ठूठीबारी थाने से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी थानेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त तेज करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed