फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   This road connects the villages of Chhitrapar and Kaulahi in Nautanwa block.

Maharajganj News: ग्रामीणों ने की पक्की सड़क निर्माण की मांग

Fri, 23 Oct 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
This road connects the villages of Chhitrapar and Kaulahi in Nautanwa block.
अड्डा बाजार। नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के छितरापार और कौलही गांव को जोड़ने वाला मार्ग कच्चा है। इससे बरसात में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को पक्की किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

छितरापार के राजेश कुमार सिंह, राधेश्याम गोंड, राकेश भारती, सूर्य नारायण यादव ने कहा कि गांव के अंतिम छोर से कौलही गांव तक लगभग 800 मीटर सड़क कच्ची है। बरसात में इस रास्ते चलना मुश्किल हो जाता है। कौलही गांव में साधन सहकारी समिति है। उसके आगे पैसिया बाबू राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय पशु चिकित्सालय है। यह रास्ता नजदीक और सुविधाजनक है। बरसात में चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कौलही गांव के गंगा प्रसाद, दुर्गेश कुमार, उमेश राय, गोरख राय ने बताया कि इस कच्चे रास्ते से छितरापर गांव होकर नईकोट रेलवे स्टेशन, अड्डा संपतिहा पीडब्ल्यूडी पहुंचना आसान है। बरसात के मौसम में अन्य रास्ते से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क पिच बन जाने पर गजरही, गजरहां, बरवा खुर्द, मुड़ेहरा, भेड़ही आदि गांव के लोगों को समिति व अस्पताल आने-जाने में सुविधा बढ़ जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से कच्चे मार्ग को पिच बनाने की मांग कई बार की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि एक किलोमीटर से कम लंबाई होने के नाते वह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed