फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thieves tried to open the wheels of the truck

Maharajganj News: चोरों ने की ट्रक के पहिए खोलने की कोशिश

Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves tried to open the wheels of the truck
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से शनिवार की रात चोरों ने पहिए चोरी करने की कोशिश की। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि इसमें दो लोगों के शामिल होने की जानकारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मीर निवासी प्रमोद चंद्र का ट्रक बीते 24 सितंबर को आग लगने से जल गया था। तभी से सड़क किनारे ही घटनास्थल पर खड़ा है। प्रमोद चंद्र ने बताया कि ट्रेलर से पहले भी एक-एक कर चार पहिए चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे दो चोर मौके पर ट्रक का पहिया खोलने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच गश्त कर रही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाडी देख चोर भाग निकले। गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed