फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   They give loan easily... If there is delay in repayment, they insult you

Maharajganj News: आसानी से दे देते हैं लोन... चुकाने में देर होने पर करते हैं बेइज्जत़

Thu, 17 Oct 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
They give loan easily... If there is delay in repayment, they insult you
महराजगंज। गुजरे वक्त में चिटफंड कंपनियों का ऐसा मकड़ जाल था की करोड़ों रुपये जमा हो गए। अब रकम पाने के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का जाल फैल गया। गांव में लोगों की गरीबी का फायदा उठाकर कंपनियां आसानी से लोन दे देती हैं। उसके बाद वसूली के लिए एजेंट बेइज्जत करते हैं। जिले में 882 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ज्यादातर गांव में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का नेटवर्क फैला है। सूत्रों की मानें तो इन कंपनियों के कर्मी पहले क्षेत्र के बारे में अध्ययन करते हैं। इसके बाद लोगों की जरूरतों के अनुसार कर्ज मुहैया करा देते हैं। आसानी से कर्ज मिलने पर जरूरतमंद अपना काम चलाते हैं। लोगों की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कंपनी के कर्मी ज्यादती करते हैं। इसे लेकर अक्सर हो हल्ला होता रहता है। शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां इन कंपनियों के कर्जदार न हो। निचलौल क्षेत्र के बढ़ैपुरवा निवासी शकीबुन ने बताया की आवश्यक कार्य के लिए रकम की जरूरत पड़ने पर लोन लेना पड़ा। कई दिनों तक बैंक का चक्कर काटने के बाद मजबूर होकर गांव की ही रहने वाली एक महिला की मदद से माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 20 हजार रुपये का लोन लिया। हर महीने 1500 रुपये का किस्त जमा करती हूं। गुजरे वक्त में इसी तरह से चिट्स फंड कंपनियाें का जाल जिले में फैला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed