{"_id":"6837589097f5f156e101a854","slug":"thermal-screening-is-being-done-only-on-suspicion-110-passengers-were-examinedthermal-screening-is-being-done-only-on-suspicion-110-passengers-were-examined-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-150351-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदेह होने पर ही हो रही थर्मल स्क्रीनिंग, 110 यात्रियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदेह होने पर ही हो रही थर्मल स्क्रीनिंग, 110 यात्रियों की हुई जांच
Thu, 29 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 29 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
- कोरोना के संभावित संक्रमण को लेकर सोनौली सीमा पर बढ़ी सतर्कता
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एक बार फिर कोरोना संभावित संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पार करके आने जाने वाले उन्हीं यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, जिन पर टेक्नीशियन को संदेह हो रहा है।
नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले यात्रियों को एसएसबी जवान प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंप रहे हैं, जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सोनौली में अंतरराष्ट्रीय सीमा खुली होने से यहां प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है।
रतनपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में लैब टेक्नीशियन तरुण तिवारी और एक्सरे टेक्नीशियन सुधीर सिंह यात्रियों की जांच कर रहे हैं। बताया गया है कि किसी भी यात्री में खांसी, बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाएगा और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, तभी कोरोना के संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है, ताकि जांच कार्य में कोई बाधा न आए। तीन बजे तक कुल 110 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी थी।