{"_id":"658dcc2f1e44f8675a0d9492","slug":"there-will-be-a-change-in-the-picture-of-primary-and-secondary-education-in-the-new-year-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12628-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए साल में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की बदली नजर आएगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए साल में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की बदली नजर आएगी तस्वीर
Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नए साल में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर बदली नजर आएगी। छात्र-छात्राओं को जहां बेहतर हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। वहीं स्मार्ट क्लास से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। इसके अलावा भी कई बदलाव दिखेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बार सभी परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत सुंदर बनाया गया। वहीं ब्लाॅक स्तर पर आईटीसीलैब की स्थापना की गई। बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के साथ ही विभागीय कार्य करते समय 1449 परिषदीय स्कूलों में 2737 टैबलेट बांटे गए हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा की ओर से 17 एडेड, राजकीय और चार संस्कृत स्कूल को कायाकल्प के माध्यम से चमकाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। नए साल इन विद्यालयों में कार्य शुरू होगा।
1695 विद्यालयों में से 96 प्रतिशत विद्यालयों को 19 बिंदुओं पर तैयार किया जा चुका है। 314 विद्यालय को डिजिटल कराने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जहां भी टैबलेट मिले हैं वहां आधुनिक शिक्षा के लिए तैयारी तेज हो गई है। 18 वनटांगिया गांवों में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के जिले जोर दिया जा रहा है। सरकार की ओर से यहां जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब नौ करोड़ रुपये से 29 विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अचलगढ़, तिकोनिया, कानपुरदर्रा, वेलौहा, दौलतपुर, चेतरा, हथियहवां, कंपार्ट 24,26,27 शामिल है।
उधर, जिले में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सभी राजकीय, 17 एडेड और चार संस्कृत विद्यालयों में हैंडवास, शौचालय, प्रयोगशाला व विद्यालय को सुंदर व सुदृण बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। वहीं नौवीं से 12वीं तक के 72 हजार बच्चों की ईमेल आईडी बनकर तैयार हो गई है। सात कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण चल रहा है।