फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was terror at the name... my soul shuddered after seeing the leopard in front of me

Maharajganj News: नाम से थी दहशत... तेंदुआ सामने देख कांप गई रूह

Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
There was terror at the name... my soul shuddered after seeing the leopard in front of me
महराजगंज/नौतनवा। चकदह गांव के लालपुर टोले से पश्चिम रोहिन नदी के किनारे मंगलवार को लगभग साढ़े 12 बजे तेंदुए का तांडव शुरू हुआ तो देखकर आसपास के गांव के लोगों की रूह कांप गई। गनीमत रही कि गांव के कुछ युवकों ने जान पर खेलकर तेंदुए के शावक को पकड़ लिया। उसे बीमार बताया जा रहा था। नदी में गिरने के बाद से दबोचा गया। इस बीच वह तीन लोगों को घायल कर चुका था। रोहिन नदी के किनारे बकरी चरा रही पुष्पा राजभर ने बताया कि सामने मौत देखकर कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उसने अचानक हमला किया तो दिमाग शून्य हो गया। सामने दिख नहीं रहा था। जोर से चिल्लाते हुए भागी, इसी तेंदुए के शावक का पैर नदी में फिसल गया और वह नदी में चला गया। जब तक वह दुबारा प्रयास करता, वहां से चली गई। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित होकर लाठी-डंडा लेकर नदी के तरफ दौड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ नदी से होकर झाड़ी में छिप गया। उसके बाद लोगों ने ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। उसके बाद वन कर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। लोग ग्रामीणों के साथ तेंदुए का पता लगाने लगे, लेकिन वह नजर नहीं आया। उसके आने की खबर फैली तो आसपास के गांव की भी भीड़ इकट्ठी हो गई। जब तेंदुआ नहीं दिखा तो वन कर्मी और पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटने के लिए कहा। इस दौरान कुछ युवक नदी में जाकर देखने लगे। झाड़ी में छिपा तेंदुआ खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए अचानक सत्येंद्र नाम के युवक पर झपट पड़ा। पंजे से वार करते हुए वह युवक समेत पानी में गिर गया। अपने बचाव में युवक ने भी तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद अन्य युवकों भी घायल युवक को बचाने के लिए तेंदुआ पर टूट पड़े और तेंदुए को पकड़ लिया। इस दौरान तेंदुआ भी घायल हो गया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने तेंदुए को कब्जे में लेकर तत्काल इलाज के लिए लक्ष्मीपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कुत्तों को बना चुका था निवाला : नौतनवा। चकदह गांव के लालपुर में नदी के किनारे बकरी चरा रही महिला और दो युवकों को घायल करने के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि तेंदुआ चार दिनों से झाड़ी में रहता था और बगीचे में तीन कुत्तों को अपना निवाला बना चुका था।
बताया जा रहा है कि जहां तेंदुए ने महिला पर हमला किया था वहीं से थोड़ी दूर पर बगीचे में तेंदुए ने तीन कुत्तों का शिकार कर खाया था। इससे साफ जाहिर है कि तेंदुआ कई दिनों से रोहिन नदी के किनारे झाड़ी में रहकर शिकार कर रहा था। मंगलवार को जहां झाड़ी में छिपे तेंदुए ने बकरी चराने गई पुष्पा पर हमला कर दिया।

चार दिन पूर्व भी तेंदुआ ने हमला कर किसान को किया था घायल : नौतनवा। चकदह गांव के बेलभार टोले पर शनिवार को भी जंगल के किनारे बकरी चरा रहे सुरेश यादव पर भी झाड़ी में छिपे तेंदुआ घायल कर दिया था। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed