{"_id":"669e69075f81bca9ea0dc57d","slug":"there-was-information-about-a-dead-body-being-found-when-the-police-opened-the-sack-they-found-the-dead-body-of-a-dog-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-127325-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लाश मिलने की थी सूचना, पुलिस ने बोरी खोला तो निकला कुत्ते का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लाश मिलने की थी सूचना, पुलिस ने बोरी खोला तो निकला कुत्ते का शव
Mon, 22 Jul 2024 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव नऊआ डीह उर्फ देवपुर के पास सिवान में सड़क के किनारे एक बोरी में लाश होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखी तो उसमें कुत्ते का शव मिला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव नऊआडीह उर्फ देवपुर के सिवान में सड़क के किनारे खेत में एक बोरी फेंकी गई है। बोरी से उठ रहे दुर्गंध से शव होने की बात सामने आई। उस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर दुर्गंध से परेशान होकर खेत में देखा तो एक बोरी बंधी हुई फेंकी गई थी। जिसमे से दुर्गंध उठ रहा था। उसके बाद बोरी में लाश होने की चर्चा होने लगी। आने जाने वाले राहगीर शोर किए तो मामला अड्डा बाजार चौकी पुलिस तक पहुंचा। सूचना पाकर अड्डा बाजार चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर बोरी फड़वाकर देखा तो कुत्ते का शव मिला तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पर जाकर देखा गया तो बोरी में कुत्ते का शव निकला।संवाद