फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a stir in Bagapar due to the rumor of thief-thief

Maharajganj News: बागापार में चोर-चोर की अफवाह से मचा हड़कंप

Mon, 15 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
There was a stir in Bagapar due to the rumor of thief-thief
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार में शनिवार की रात अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात टोला बहेरवा में चोर-चोर का शोर मचने के बाद पूरा गांव जाग उठा। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण घरों से निकलकर गलियों व चौक-चौराहों पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समीर नामक ग्रामीण के घर के लोग बाहर निकले तभी कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव की ओर आते दिखाई दिए। शक होने पर उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही बहेरवा के साथ-साथ कोदईपुर बरईठवा, खपरधिकवा, लक्ष्मीपुर सहित कई गांवों के लोग भी सतर्क हो गए और पूरी रात पहरेदारी में जुटे रहे। सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, रजत सिंह सूर्यमंशी, संदीप वर्मा, राजू मौर्या, शैलेश उपाध्याय और दिनेश कन्नौजिया ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बागापार चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि हालात को देखते हुए रात्रिकालीन गश्त तेज कर दी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed