फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no religion greater than humanity

Maharajganj News: इंसानियत और मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं

Tue, 13 May 2025 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
There is no religion greater than humanity
ठूठीबारी। इंसानियत और मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। उन्होंने समूची मानव जाति को शांति, मैत्री और करुणा का पाठ पढ़ाया। दुनिया भर में फैल रही अशांति के मद्देनजर आज भी बुद्धम शरणम गच्छामि मंत्र को आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह विचार बुद्ध जयंती के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान के 142 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एचएल थारू ने व्यक्त किया। नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम के दौरान बुद्धम शरणम गच्छामि के उद्घोष से समूचा नारायणी घाट गूंज उठा।
विज्ञापन

अपने संबोधन में समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा की भगवान विष्णु ने गौतम बुद्ध के रूप में धरती पर 9 वां अवतार लिया था। ऐसे में बुद्ध जयंती के अवसर पर महात्मा बुद्ध के बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाना चाहिए। पंडित रामेश्वर तिवारी ने कथा पूजा एवं हवन के जरिए विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्माता एचएल थारू, विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार अकेला, समाजसेवी संगीत आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान अभिनेता डी आनंद, अरविंद अकेला, कुमारी संगीता, विजय कुमार गुप्ता, जयदेव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed