फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no relief from the shortage of cooking gas, consumers are worried.

Maharajganj News: रसोई गैस की किल्लत से नहीं मिल रही निजात, उपभोक्ता परेशान

Sat, 28 Mar 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the shortage of cooking gas, consumers are worried.
खनुआ। नेपाल के सीमावर्ती गांवों में अभी भी रसोई गैस को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। प्रशासन की ओर से दावा तो गैस की होम डिलीवरी गैस का किया जा रहा है लेकिन गैस एजेंसियों के सामने उपभोक्ताओं की लाइन लग रही हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ता अभी भी रसोई गैस लेने के लिए परेशान हैं। उपभोक्ता सुनील, गोपाल, केएम त्रिपाठी, कमलेश आदि का कहना है कि जिम्मेदार और एजेंसी पर जाने पर कहा जा रहा है कि गैस की होम डिलेवरी हो रही है। गैस घर भेजी जाएगी लेकिन इंतजार करने के बावजूद गैस घर पर नहीं मिल रही है। गैस नहीं मिलने पर नौतनवा गैस गोदाम पर आए हैं। पहले मिट्टी का तेल भी मिलता था उससे भी स्टोव बगैरह जलाकर खाना बन जाता था। अब तो मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं है। इससे और ज्यादा दिक्कत हो गई है। लोगों ने प्रशासन से सीमावर्ती हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ़ बरगथही, खनुआ, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा आदि गांव में जाकर गैस वितरित कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed