फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is excitement in the markets regarding Akshaya Tritiya.

Maharajganj News: अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में रौनक

Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
There is excitement in the markets regarding Akshaya Tritiya.
महराजगंज। अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में अभी से रौनक दिखने लगी है। लोग सहालग की तैयारी करने से लेकर गृह प्रवेश, नई कार की डिलीवरी, सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बाइक शो रूम के संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर लोगों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है। शादियों में अपनी बेटी को दुपहिया देने के लिए भी लोग बुकिंग करा रहे हैं। इसी दिन लोग वाहनों की डिलीवरी लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार अक्षय तृतीया के लिए बुकिंग अच्छी चल रही है। वहीं सोने की खरीदारी के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। लोगों को डर है कि सोना और महंगा न हो जाए, इसलिए पहले से ही आभूषणों की बुकिंग चल रही है। सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। इस महंगाई ने सोने की चमक और बढ़ा दी है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने के लिए हफ्ते भर पहले से आभूषणों की बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी के पास सर्राफा की दुकान के संचालक सतीश सोनी कहते हैं कि अक्षय तृतीय को लेकर ग्राहकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आकर्षक गहने उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया नाला पुल के पास सरार्फा कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि सरार्रा कारोबार इस बार अच्छा होने की उम्मीद है। ग्राहकों के बजट को ध्यान में रहने हुए आर्कषक ज्वेलरी मंगाया गया है।


सुबह 9 बजे से 10:36 बजे तक का समय सबसे शुभ
-पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर 10 मई को शुक्रवार के दिन पूजा के लिए सुबह 9 बजे से 10:36 बजे तक का समय सबसे शुभ है। खरीदारी आप पूरे दिन कर सकते हैं, इसके लिए दोपहर 12:15 बजे से 1:54 तक का समय सबसे शुभ है। रात्रि पूजन 9:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। गुरु व शुक्र तारा उदित होने के बाद ही अब 9 जुलाई से विवाह समारोह होंगे। जुलाई में 9,11, 12, 13 व 15 तारीख में विवाह होंगे। इनमें चंद्र बल व गुरु बल की गणना से तारीख का चयन किया जा सकता है। बाद में 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ फिर से ऐसे आयोजनों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed