फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is an electric pole in the middle of the toll plaza

Maharajganj News: टोल प्लाजा के बीच में लगा है बिजली का खंभा

Thu, 04 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
There is an electric pole in the middle of the toll plaza
टोल प्लाजा पर लगा खंभा। 
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर अगया के पास स्थित टोल प्लाजा से रोजाना सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं। वाहनों से टैक्स तो पूरा वसूला जाता है। बढ़ा टैक्स वसूलने की तैयारी है, लेकिन सुविधाएं बढ़ें इसके लिए कोई प्रयास नहीं है। यहां गाड़ियों की निकासी के लिए तीन लेन जरूर बने हैं, लेकिन चलते सिर्फ दो लेन ही हैं। एक लेन में बीच रास्ते में ही बिजली का खंभा होने के चलते वाहनों की इंट्री नहीं होती है। इसके चलते वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी पोल नहीं हटाया गया।
विज्ञापन


सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी शांति शरण मिश्र ने बताया कि बीते वर्ष गाड़ी निकालने के चक्कर में एक वाहन पर सवार युवक का हाथ कट गया, लेकिन हैरानी की बात है कि खंभा अपने पुरानी जगह पर ही मौजूद है। चालकों को सिर्फ दो लेन से ही वाहनों को निकालना पड़ता है। टोल प्लाजा के बगल में सड़क किनारे गड्ढे हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि चार बार शिकायत पत्र दिया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सितंबर 2021 में टोल प्लाजा शुरू किया गया था। आवागमन में टैक्स चुकाने वालों को लगा था कि यहां सुविधाएं भी मिलेंगी, लेकिन सुविधाओं की कौन कहे वाहन निकालने के लिए निर्धारित तीनों लेन का संचालन नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed