{"_id":"68e82838ff3a136229034963","slug":"there-has-been-a-20-percent-decrease-in-the-number-of-tourists-visiting-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-161442-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 20 प्रतिशत की आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 20 प्रतिशत की आई कमी
विज्ञापन
सोनौली। सितंबर में नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखाने वाले आंकड़े सार्वजनिक हुए हैं। कहा जा रहा है कि जेनजी आंदोलन के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है और इससे यह संदेश गया है कि ‘’नेपाल सुरक्षित नहीं है’’। दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया और यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है लेकिन सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि नेपाल सुरक्षित है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड ने आंकड़े जारी किए जिसमें सितंबर में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट दिखाई गई है। बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि इस साल सितंबर में 78,711
पर्यटकों ने नेपाल में प्रवेश किया। पिछले साल इसी महीने में 96,302 पर्यटक नेपाल आए थे जो पिछले साल इसी महीने आए पर्यटकों की संख्या से लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा कम है। सितंबर विदेशी पर्यटकों के नेपाल आने का मुख्य महीना माना जाता है। हालांकि, पीक सीजन के दौरान पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसका मुख्य कारण बीते माह जेनजी आंदोलन है। नेपाल एसोसिएशन फॉर ट्रैवल एंड टूर्स एजेंट्स (नाटा) के अध्यक्ष कुमार थपलिया जो नेपाल पर्यटन बोर्ड के सदस्य भी हैं, कहते हैं कि इस तोड़फोड़ ने इस संदेश को पुष्ट किया है कि ‘’नेपाल सुरक्षित नहीं है’’ इससे पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। यह देखा गया है कि भारतीय पर्यटक नेपाल के जेनजी आंदोलन से प्रभावित हुए जिसके कारण भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से कमी आई है।