{"_id":"6860426165d6e5918201436e","slug":"there-are-many-dangers-on-the-highway-arrangements-are-just-in-name-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153114-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे पर खतरे तमाम...इंतजाम सिर्फ नाम के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे पर खतरे तमाम...इंतजाम सिर्फ नाम के
Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर से नेपाल बॉर्डर तक बन रही 40.140 किलोमीटर लंबे हाईवे पर सुरक्षा मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। कहीं-कहीं संकेतक लगे हैं, लेकिन भटकाव की स्थिति है।
निर्माणाधीन सड़क से गुजरने पर लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। धूल से परेशानी होने के साथ ही सुरक्षा को लेकर कुछ खास इंतजाम नहीं है। शनिवार को शहर से निचलौल रोड पर आगे बढ़ने पर निर्माणाधीन मंडी के पास नाली निर्माण करने में श्रमिक जुटे रहे। कहीं-कहीं सरिया खतरनाक ढंग से निकला हुई दिखी।
धनेवा मोड़ से आगे बढ़ने पर नाली के दोनों छोर पर सर्विस रोड बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन स्थान पर कहीं-कहीं बोरियां रेडियम लगाकर रखी हुई हैं। इससे रात में इधर से गुजरने पर पता चलेगा की काम हो रहा है। ऐसे संकेतक हर जगह नहीं हैं।
विज्ञापन
यहां से जा रहे रामलगन वर्मा ने कहा कि विकास हो रहा है तो थोड़ी दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी, लेकिन कार्यदायी संस्था के कर्मियों को सुरक्षा मानक का ध्यान रखना चाहिए। इससे कम से कम यह रहता की दुर्घटना कम होती। करीब एक किमी आगे बढ़ने पर दवा कंपनी में काम करने वाले रमेंद्र श्रीवास्तव मिले। उन्होंने कहा कि ठूठीबारी तक तो सप्ताह में कम से कम तीन बार जरूर जाता हूं।
करीब 15 दिन पहले की बात है। ठूठीबारी से आने के दौरान रात हो गई थी। पतरेंगवा से आगे बढ़ने पर प्राइमरी स्कूल के करीब नाली अधूरी है। छड़ निकला हुआ है। बाइक लाइट थोड़ी कम है, इस वजह से सामने से गाड़ी की लाइट आने पर थोड़ी समस्या होती है। स्कूल के पास ही सामने से गाड़ी आने के दौरान अनियंत्रित होकर निकले हुए छठ के किनारे बाइक चली गई।
गति कम होने के कारण ज्यादा चोट नहीं लगी। पैर में हल्की सी चोट लगी थी। यहां से आगे बढ़ने पर सिंदुरिया चौराहे पर नाली का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। आने-जाने के लिए लोगों ने अपनी सहूलियत के अनुसार मिट्टी डालकर रास्ता बनाया है। शहर से लेकर सिंदुरिया चौराहे के बीच निर्माण स्थल पर गिने चुने जगहों पर संकेतक लगे हैं।
मुंडेरा से आगे बढ़ने पर दो स्थानों पर पुलिया बन रही है। यहां एक किनारे पर पट्टी लगी है, दूसरे छोर पर नहीं है। पास में कहीं बोर्ड नहीं लगा है कि पुलिया निर्माणाधीन है। इसी रूट पर एक स्थान पर डायवर्जन बना है।
सब कुछ तो ठीक है, लेकिन सिंदुरिया की ओर से आने पर अगर थोड़ी चूक हो जाए तो निर्माणाधीन सर्विस रोड में गाड़ी चली जाएगी। उधर, सड़क चौड़ीकरण में बौलिया राजा से लेकर पतरेंगवा स्थित पोखरे तक सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है।