{"_id":"64eb9b4a290e39956b087ba4","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-farenda-town-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-4667-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा कस्बे में मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा कस्बे में मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
फरेंदा कस्बे में मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
मकान को बंद कर रिश्तेदारी में गया था पूरा परिवार, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे के उत्तरी बाईपास पर स्थित एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात व नगदी उठा ले गए। जानकारी होने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर वार्ड नंबर तीन के पंचशील नगर के मकान में मनोरमा शुक्ला पूरे परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को किसी काम के सिलसिले में मकान में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ सेमरा महराज अपनी दीदी के घर गए थे। जहां पर रात में रुक गए। रविवार को दिन में करीब बारह बजेे परिवार के लोग घर लौटे तो अंदर की हालत देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखे आलमारी व संदूक के ताले टूटे हुए थे, सामान बिखरे पड़े हुए थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि घर में रखे करीब एक लाख बीस हजार नगदी समेत तीन सोने के सिक्के, 55 चांदी के सिक्के, दो झुमका, पायल चार जोड़ा, झाला व मंगल सूत्र 2 व तीन मोबाइल चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।