फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft at two shops in Bahuar Bazaar after breaking their locks.

Maharajganj News: बहुआर बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी

Wed, 30 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Theft at two shops in Bahuar Bazaar after breaking their locks.
निचलौल। नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार में सोमवार रात चोरों ने एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। शटर के ताले तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने दुकानों के ताले टूटे देख दुकानदारों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बहुआर बाजार में अर्चना बीज भंडार और सीताराम इलेक्ट्रॉनिक अगल-बगल संचालित हैं। अर्चना बीज भंडार के संचालक अनिल कुमार गौड़ ने बताया कि चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और एक लाख नेपाली रुपये तथा काउंटर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद ले गए। वहीं, सीताराम इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मानसिंह के अनुसार दुकान से करीब 35 किलो वायर, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है, और पांच हजार रुपये नकद चोरी हुआ है। वहीं इस बाबत थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed