फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft and vandalism at advocates' chambers; SDM arrives following complaint.

Maharajganj News: अधिवक्ताओं के चैंबर में चोरी व तोड़फोड़, शिकायत पर पहुंचे एसडीएम

Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Theft and vandalism at advocates' chambers; SDM arrives following complaint.
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा तहसील परिसर में रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा अधिवक्ता संतोष पांडेय की कुर्सी को फाड़कर सामान तितर-बितर कर दिया गया। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता ने अधिकारियों से शिकायत की। सूचना मिलते ही एसडीएम एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तहसील परिसर की निगरानी हेतु विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि इस घटना के कुछ दिनों पूर्व अज्ञात चोर अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह के चैंबर में लगा पंखा भी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

इसी तरह विगत छह माह के अंदर अलग-अलग दिनों में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता फकरे आलम, राजकुमार राजन, अमित सिंह समेत कई अधिवक्ताओं के चैंबरों में रखे काउंटरों के ताले टूटे हुए पाए गए। जहां से नकदी समेत अन्य सामग्रियों की चोरी भी हुई और कई दस्तावेज भी इधर-उधर कर दिए गए। वहीं इस बाबत तहसीलदार कर्ण सिंह ने कहा कि घटनाक्रम संज्ञान में है। नौतनवा पुलिस को इस तरह के कृत्यों पर रोक लगाने के लिए तहसील परिसर में रात के समय पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed