फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft accused arrested, 1.38 lakh cash recovered

Maharajganj News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 1.38 लाख नकदी बरामद

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested, 1.38 lakh cash recovered
महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा सब्जी मंडी स्थित शराब की दुकान से चोरी हुए 1,38,600 रुपये की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी तरुन कुमार को गोपाला टोला करमहा धूस बगीचे से गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली, जबकि दूसरा आरोपी राहुल पांडेय अभी फरार है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, घटना सात फरवरी की है। जब पुरैना खण्डी चौरा सब्जी मंडी स्थित शराब के ठेके से पूरे दिन की बिक्री के 1,38,600 रुपये मुनीब की बाइक से चोरी हो गए। मामले में विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, पीड़ित के बयान और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। तरुन कुमार निवासी परसा गिदही घुघली और राहुल पांडेय निवासी हरखपुरा टोला सोनबरसा, घुघली शामिल हैं। मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि आरोपी तरुन करमहा धूस बगीचे में छिपा है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed