{"_id":"64a9b5468573d4d5b00be974","slug":"the-youths-of-the-locality-beat-up-the-representative-of-the-councilor-in-the-electoral-rivalry-maharajganj-news-c-7-1-gkp1012-234251-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चुनावी रंजिश में सभासद प्रतिनिधि को मुहल्ले के युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चुनावी रंजिश में सभासद प्रतिनिधि को मुहल्ले के युवकों ने पीटा
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के पंडित दीनदयाल मुहल्ले के सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रजापति को शनिवार की रात 10:00 बजे मुहल्ले के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। सभासद प्रतिनिधि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चार युवकों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल मुहल्ले के रहने वाले सभासद प्रतिनिधि रामआसरे प्रजापति मुहल्ले में कूड़ेदान लगवा रहे थे। इस बीच कुछ युवक आ गए, जो बेवजह की बात करने लगे। सभासद प्रतिनिधि ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। सभासद प्रतिनिधि ने कोतवाली में आकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि मारपीट के आरोपी संतोष, विजय, विश्वजीत और अजीत के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया है। संवाद