फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The youth injured in the accident died during treatment

Maharajganj News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 14 Apr 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the accident died during treatment
छह अप्रैल को लेदवा चौराहे के समीप ईंट के ढेर से टकरा गए थे बाइक सवार
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के लेदवा चौराहे पर अनियंत्रित बाइक ईंट के ढेर में टकराने में घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार की रात में मौत हो गई। सोमवार की शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

बृजमनगंज के वार्ड नंबर 15 महंत अवेद्यनाथ नगर निवासी सनोज चौधरी (35) छह अप्रैल को बाइक से किसी कार्य से लेदवा चौराहे की तरफ गए थे। वहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। दुर्घटना में सनोज व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार की रात में इलाज के दौरान सनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed