{"_id":"64e50501f2fb9e06e80d8b64","slug":"the-young-man-who-went-in-the-procession-drowned-in-the-rohin-river-died-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4337-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शोभायात्रा में गया युवक रोहिन नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शोभायात्रा में गया युवक रोहिन नदी में डूबा, मौत
विज्ञापन
बरगदवा राजा में दुर्गा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए ग्रामीणों ने निकाली थी शोभायात्रा, पैर फिसलने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा राजा निवासी एक युवक मंगलवार को रोहिन नदी में डूब गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा राजा में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। सोमवार सुबह मां दुर्गा की पूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली थी। शोभायात्रा में सुदर्शन यादव का पुत्र अशोक यादव (18) भी शामिल हुआ था। बैंडबाजे के साथ सभी लोग चौक थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द टोला चानकी स्थित रोहिन नदी में जल भरने गए। बताया जाता है कि इसी दौरान अशोक यादव का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। साथ में गए लोगों ने शोर बचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और युवक को पानी में ढूंढने लगे। एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कलक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटना चौक थाना क्षेत्र का है। जिला अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।