Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather remained clear, with clouds continuing to drift by.

Maharajganj News: अर्नब के गुजरते ही तापमान ने लगाई छलांग, 28 रहा अधिकतम तापमान

Mon, 02 Nov 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The weather remained clear, with clouds continuing to drift by.
महराजगंज। अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब के अवशेष के कारण तराई के जिले में पिछले तीन दिनों से जारी व्यापक वर्षा का दौर थम गया है। रविवार को बारिश नहीं हुई और बादलों की आवाजाही के बीच 28.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से जनपद में हल्की व मध्यम बारिश का जो दौर शुरू हुआ वह शनिवार देर शाम रुका जिसके बाद देर रात मौसम साफ होता गया। रविवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि इन बादलों से बारिश नहीं सिर्फ धूप को सिर्फ बोझिल बनाने का काम किया बावजूद अधिकतम तापमान जो शनिवार 24 था वह बढ़कर 28.1 व न्यूनतम 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अक्तूबर में प्रबल एल-निनो के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पश्चिमी विक्षोभों और चक्रवातों से वर्षा सामान्य रही। नवंबर में भी भू-मध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अत्यंत प्रबल एल-निनो और तटस्थ धनात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव की स्थिति बनी रहेगी। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में नवंबर में वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक रहने और तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीविशेष मौसम तंत्र अर्णब के चलते तराई में पिछले दो दिन से बारिश का क्रम बना हुआ था। बारिश व पुरवाई के चलते अधिकतम तापमान घट गया था। रविवार से वह बढ़ने लगा है। आगामी सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed