फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers kept screaming, kill, kill...the leopard dragged the woman to death.

Maharajganj News: गांव वाले चीखते रह गए मारो-मारो...तेंदुए ने महिला को खींचकर मार डाला

Mon, 11 Sep 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The villagers kept screaming, kill, kill...the leopard dragged the woman to death.
गांव वाले चीखते रह गए मारो-मारो...तेंदुए ने महिला को खींचकर मार डाला
करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में खींचकर ले गया तेंदुआ, लोगों के शोर मचाने के बाद जंगल की ओर भागा
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आसपास तेंदुए को ढूंढती रही वन विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। उत्तरी चौक रेंज के नगवा बीट जंगल में टेंगरहना टोला के पास पगडंडी रास्ते तेंदुआ महिला को दबोच कर ले जा रहा था। पीछे-पीछे किसान शोर मचा रहे थे, मारो मारो...पकड़ो पकड़ो..। करीब पांच सौ मीटर दूर तक तेंदुआ महिला को झाड़ी में ले जाकर कुछ देर बैठा रहा। इसके बाद महिला को छोड़ कर जंगल में भाग गया। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक वन विभाग की टीम उसे ढूंढती रही, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद से आसपास के लोग दहशत में हैं।
रविवार को नगवा बीट के जंगल के पास बसे गांव सेमरहवा की रहने वाली शारदा देवी सुबह 10 बजे अपने खेत में निराई करने पहुंची। आसपास के खेतों में भी लोग निराई कर रहे थे। सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। किसी को खतरे का अंदेशा नहीं था। करीब 11 बजे जंगल से अचानक तेंदुआ निकलकर सीधे शारदा देवी के खेत में पहुंचा। वह निराई कर रही थीं। जब तक वह भागने की कोशिश करतीं, तेंदुए ने उनको दबोच लिया। गले को दबोचकर उन्हें खींचते हुए जंगल की ओर जाने लगा। कुछ दूर आगे जाने पर पास के किसानों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। किसी की हिम्मत पास जाने की नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी गांव में हुई तो तमाम लोग आ गए।
विज्ञापन

सभी लोग शोर मचाते हुए जंगल की ओर जाने लगे। अधिक लोगों को शोरगुल करता हुआ देखकर तेंदुआ शारदा देवी को झाड़ी में छोड़कर जंगल में चला गया। गले पर दबोचने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। लोग शव को लेकर गांव में उनके घर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर अड्डा बाजार चौकी पुलिस तथा वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना पाकर उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। गांव के सीताराम, महेंद्र, दीनानाथ ने बताया कि हम लोग आसपास अपने खेत के पास थे। इस दौरान तेंदुआ आया और झपट्टा मारकर शारदा देवी को जंगल में लेकर चला गया। उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन के किनारे गश्त बढ़ा दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

बगल के खेत में थे पति काेमल
मृतक महिला के पति कोमल राजभर ने बताया कि उनकी पत्नी ने शारदा देवी धान की फसल की खेत में निराई कर रही थी। वह कुछ दूर सब्जी के खेत में थे। जब शोर सुना तो दौड़ा और ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो शव जंगल में झाड़ी के बीच पड़ा था। वहां से शव बाहर लाया गया।

-------------------------
बटाई पर भूमि लेकर करते हैं खेती
मृत महिला शारदा के पति कोमल ने बताया कि उनके पास पैतृक संपत्ति कम है। 60 डिस्मिल भूमि बटाई पर लिए हैं। दो बेटा है। एक बेटा संजय मुंबई और दूसरा बेटा सजीवन चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर ही दोनों बहुएं हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोग उनको ढांढस बंधा रहे थे।
---------------------
तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत
सेमरहवा गांव में तेंदुए का आना कोई नई बात नहीं है। अभी आठ दिन पहले पारस सहानी की बकरी को तेंदुआ जंगल के पास से ले कर भाग गया। चार दिन पहले रामलखन के बकरे को केरमुहवा ताल के पास से जंगल में ले जाकर मार डाला। तीन दिन पहले राजू राजभर व शिवदास की बकरी पकड़ कर जंगल में ले जाकर मार डाला था।
-------------------------
हमले के बाद से आसपास के गांव के लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
अड्डा बाजार/नौतनवां। तेंदुए के हमले में नगवा बीट जंगल में टेंगरहना टोला के पास शारदा देवी की मौत के बाद से लोग दहशत में हैं। अब लोगों को डर सता रहा है कि गांव में घुसकर तेंदुआ फिर से नुकसान न पहुंचा दे। महेंद्र यादव ने बताया कि आए दिन रात के वक्त तेंदुआ गांव के मुख्य रास्ते और गलियों में घूमता रहता है। जिससे ग्रामीण रात नौ बजे तक चैनल बंद कर लेते हैं। डर है कि आज रात के वक्त कभी भी तेंदुआ गांव में आ सकता है। बीरेंद्र यादव ने बताया कि तेंदुआ भठवा टोले पर दो महीना पहले रात के वक्त उमाशंकर की घारी में से बछड़े को उठा ले गया था।
सेमरहवा गांव के संतराम ने बताया कि जंगल के किनारे सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं है। जंगली जानवर गांव की तरफ चले आते हैं। हैदर का कहना है कि जंगल के किनारे तार बाड़ नहीं लगा है, जिससे हमेशा डर बना रहता है। बासमती का कहना है कि लोग बकरियां चराने जाते हैं तो तेंदुआ जंगल से आकर पकड़ ले जाता है। लालती का कहना है कि तेंदुआ नरभक्षी हो गया है वह कभी भी हमला कर सकता है।
--------------------------

रविवार को कब क्या क्या हुआ एक नजर में
-------------------------------

- सुबह करीब 11 बजे तेंदुए ने महिला को दबोच कर मार डाला।
- 11:40 बजे ग्रामीण शव को जंगल से बाहर लाए।
- 11:15 बजे बजे अड्डा बाजार चौकी प्रभारी भूपेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
- लगभग 12 बजे वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय वाचर सरजू प्रसाद पहुंचे।
- 1:44 बजे रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह वन कर्मियों के साथ पहुंचे।
- 2:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
--------------------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मृत महिला के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
सौरभ कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, नौतनवा
--------------------------
तेंदुए ने कब और कहां किया हमला
28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए ने हमला किया। गांव के 12 लोग हमले में घायल हुए थे, जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया।
29 दिसंबर 2016 को पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में गुरुवार की सुबह तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
19 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलियां में घुसकर एक तेंदुआ तीन लोगों को घायल करने के बाद एक मकान में घुस गया।
24 मई 2018 को ग्राम पंचायत जमुहानी में दिखा। वहां से ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर मेेंं जाकर एक मकान में छिप गया। तेंदुए ने चार लोगों को घायल किया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने तेंदुए को पीट-पीट कर मार डाला था।
15 सितंबर 2018 को जंगल से सटे गांव ओबरी के रहने वाले मंहगू भारती (60) को खेत की रखवाली करने के दौरान तेंदुए ने दबोच लिया था।
15 फरवरी 2021 को निचलौल रेंज गुरली रमगढ़वा गांव में घुस परदेशी की दो बकरियों पर तेंदुआ हमला बोल मार दिया था।
1 अप्रैल 2021 गेड़हरुआ वन चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली में घास काटने गए केदार (60), जफरेली 40 को तेंदुए ने घायल कर दिया था।
17 अप्रैल 2021 लक्ष्मीपुर रेंज के पिपरा सोहट के मैरी गांव में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो किसानों को घायल कर दिया था।
8 अगस्त 2020 को ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में झोपड़ी की टाट को फाड़ कर तेंदुआ अंदर घुस गया और घर में बंधी बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।
25 अप्रैल 2020 को जंगल से सटे गांव बड़हरा चरगहा के टोला छावनी निवासी विनोद चौहान के झोपड़ी में बंधी एक बकरी को तेंदुआ मार जंगल में उठा ले गया था।
26 मई 2020 को निचलौल रेंज के उत्तरी बीट से सटे रामचन्द्रही में केले के खेत मे काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया था। जिस दौरान संदीप, राजन, सुदर्शन, गजेंद्र मौर्य, गणेश गौंड़ गंभीर रूप से घायल हुए थे।
28 नवंबर 2021 को बरतानी टोला के एक बालक को मार डालने के साथ ही रात में ही गाय को घायल कर दिया।
11 अगस्त 2022 को उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के गांव के पिंटू यादव का 10 वर्षीय बेटे अमित यादव को तेंदुए ने मार डाला

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed