फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The victim was wandering for 11 years to get the stone removed.

Maharajganj News: पत्थर नसब कराने के लिए 11 साल से भटक रहा पीड़ित

Sat, 06 Jul 2024 06:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Jul 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
The victim was wandering for 11 years to get the stone removed.
महराजगंज। जिले में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में फरियादी विभागों का चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने अफसरों को समस्याएं गिनाईं। कुछ मामले तो मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए। वहीं कुछ ऐसे मिले, तो लंबे समय से अधिकारियों के दफ्तर कर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान में उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बीच हल्की बारिश में भीगते हुए ईटहिया गांव के अताबुद्दीन पहुंचे। वह झोले में एक कागज रखे थे। भीगे हुए कागज को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल गुजर गए, लेकिन पत्थर नहीं हो रहा है। कई बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हुई। 2013 से विभाग और अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहा हूं।
विज्ञापन

कुआचाप गांव में जमीन है, जिसका सीमांकन करा कर पत्थर नसब करना है। सोसाबासपर के रहने वाले दिलीप मिश्रा भी फरियाद लेकर पहुंचे। इन्होंने बताया की अपना मकान बनवाया हूं। इनके बगल के ही मकान के आगे पिलर लगाकर तार लगाकर कब्जा कर लिया गया है, जिससे आने-जाने में समस्या हो रही है। दो साल से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। बरियारपुर गांव के छट्ठू प्रसाद भी अर्जी लेकर शिकायत करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश में यहां तक पहुंचने में बहुत समस्या हुई। उन्होंने बताया कि बौलिया राजा गांव में आठ डिस्मिल जमीन खरीदा हूं। सीमांकन होने के बाद जमीन मालिक ही कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। 2022 से लगातार चक्कर लगा रहा हूं। पकड़ियार बुजुर्ग गांव के रहने वाले त्रिभुवन चौरसिया भी तेजी से सभागार में जाने की कोशिश कर रहे थे। जल्दीबाजी में जाते हुए बोले की जमीन का मामला है। कई बार शिकायत कर चुका हूं। अब तक समस्या दूर नहीं हुई।

सिंदुरिया चौराहे पर सात डिस्मिल जमीन 2012 में 20 लाख 75 हजार रुपये खरीदी थी। जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। वर्ष 2012 से लगातार अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं। उन्होंने बताया कि आश्वासन मिला है कि समस्या का समाधान हो जाएगा। मौसम खराब होने के कारण अधिक फरियादी नहीं पहुंच सके थे। जिले की सभी तहसीलों में अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनकर निस्तारण का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed