{"_id":"67c72250b571b1eb9f083f6e","slug":"the-vice-president-of-the-cow-service-commission-inspected-the-cowshed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143971-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गोशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गोशाला का किया निरीक्षण
Tue, 04 Mar 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी/सिसवा बाजार। कस्बे में स्थित श्रीकृष्ण गोशाला का मंगलवार को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की ओर से सुविधाएं दिलाने और समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
गोशाला पहुंचे गोशाला सेवा आयोग के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त मंत्री अतुल सिंह ने निरीक्षण के दौरान गायों के स्थिति और प्रबंध समिति के सदस्यों से जानकारी ली और समस्याओं से रूबरू हुए। श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष आशुतोष भालोटिया ने अतुल सिंह से कहा कि गोशाला आजादी के पूर्व से संचालित है। पहले स्थिति जीर्णशीर्ण थी। दो वर्ष से युवाओं ने संचालन अपने हाथों में लेकर 28 से 92 गायों तक संख्या पहुंचा दिया है ये कार्य समाज के सहयोग से किया जाता रहा है।
वर्तमान में देसी नस्ल की विलुप्त होती प्रजातियां गंगातीरी व अन्य प्रजाति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। इस गोशाले को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित गो पालन व संवर्धन की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके लिए तीन सूत्री मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल ने मधवलिया गोसदन का निरीक्षण कर गो संरक्षण केंद्र की स्थिति का जायजा लिया। जरूरी सुधार के लिए अपने सुझाव देते हुए गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।
निचलौल तहसील क्षेत्र के मधवलिया गोसदन पहुंचे दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सिंह को बीडीओ शमां सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बुके व स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद उन्होंने गोसदन में पूजा-अर्चना कर गो माता को गुड़ चना खिलाया और अमृत वन में पौधरोपण किया। गोसदन में कार्यरत गोसेवकों के बारे जानकारी लेते हुए गोकास्ट, वर्मी कंपोस्ट खाद, गाय का चारा, तारबाड़ संबंधी जानकारी ली।
उन्होंने क्षेत्रीय किसानों के साथ संगोष्ठी कर जैविक खेती के लिए जागरूक करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीवीओ हौशला प्रसाद, नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, बीडीओ शमां सिंह, एडीओ विनय कुमार पांडेय, आशीष कुमार सिंह एडीओ आईएसबी, सचिव आशुतोष द्विवेदी, अब्दुल्लाह मौजूद रहे।