फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The vermicelli market is bustling, with more fans of roasted and Banarasi.

Maharajganj News: सेंवई बाजार गुलजार, रोस्टेड व बनारसी के मुरीद अधिक

Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The vermicelli market is bustling, with more fans of roasted and Banarasi.
महराजगंज। पवित्र रमजान में रोजे का दौर चल रहा है। रोजेदार इफ्तार और सहरी का इंतजाम हर रोज कर रहे हैं। बाजार में फल, खजूर के बाद तीसरा सर्वाधिक बिक्री वाला आइटम सेंवई का है। जिले में सक्सेना चौक के सामने रोडवेज बस अड्डे तक सेंवई की दुकानें सजी हैं। यहां सजी तरह-तरह की सेंवई रोजेदारों का ध्यान खींच रहीं।
विज्ञापन

जिले में सेंवई कारोबार रमजान में तेज है। कारोबारियों के मुताबिक हर रोजेदार की सहरी में सेवई जरूर रहती जिसके कारण प्रति दिन 40 से 50 किलो सेंवई बिक रही। नेपाल के मधेसी जिलों तक जिले से लच्छेदार, रोस्टेड व बनारसी सेंवई की खेप डिमांड भेजी जाती। यहां इसकी मांग में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

सक्सेना चौक के निकट सेंवई की दुकान संचालित करने वाले अल्तमस ने बताया कि उनकी दुकान 10 साल से यहीं लगती। पहले कारोबार अब्बा (पिता) करते थे उनके इंतकाल के बाद बड़ा भाई करता है। रमजान और ईद की पहचान मानी जाने वाली सेवई अलग- अलग स्वाद में हैं जो स्थान विशेष की पहचान भी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लच्छेदार, बारीक व बनारसी सेवइयां वाराणसी से आ रही। इनका रेट 120 रुपये से 200 रुपये किलो तक है। इसी रोड पर दुकान लगाने वाले अनवर ने बताया कि इस बार किमामी सेवई के साथ-साथ दूध वाली फेनी की भी मांग बढ़ रही है। लखनवी रोस्टेड सेंवई व सूखी सेंवई भी खूब पसंद आ रही।

बनारस से लेकर कानपुर तक की सेवइयां बाजार में पहुंच रही। डिमांड के मुताबिक बाहर से सेंवई की खेप मंगाकर नेपाल तक सप्लाई की जाती है। रमजान में इसकी मांग बहुत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed