फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The traffic police issued challans to 12 vehicles and collected a fine of 24,000.

Maharajganj News: यातायात पुलिस ने 12 वाहनों का चालान कर 24 हजार जुर्माना वसूला

Sun, 28 Jun 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The traffic police issued challans to 12 vehicles and collected a fine of 24,000.
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस ने फरेंदा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान फरेंदा-सोनौली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान स्पीड राडार गन की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति मापी गई। साथ ही यात्री बसों में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फायर सिलेंडर किट एवं इमरजेंसी एग्जिट विंडो की भी जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान आठ वाहन ओवर स्पीड में चलते पाए गए जबकि चार यात्री बसों में फायर सिलेंडर तथा इमरजेंसी एग्जिट विंडो चालू अवस्था में नहीं मिली। इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 12 वाहनों का चालान कर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा विशेष रूप से व्यावसायिक एवं यात्री वाहनों में फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी एग्जिट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं को हमेशा दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed