{"_id":"683dcd556fd95c2af30c7493","slug":"the-traders-submitted-a-memorandum-to-the-dm-for-resolving-public-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150848-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: व्यापारियों ने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: व्यापारियों ने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mon, 02 Jun 2025 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिले के स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और पांच वर्षो की आडिट कराने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से जुड़े संविदा चिकित्सकों की फील्ड विजिट के लिए उपलब्ध कराए गए चार पहिया वाहनों का भारी पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है, जिससे सरकार को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
नगर पंचायत पनियरा के मुख्य बाजार में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसी समस्या को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पनियरा नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने बताया कि पनियरा बाजार की स्ट्रीट लाइट्स बीते पांच महीनों से खराब हैं, जिससे शाम होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। इस कारण स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अजय जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो रही कार्रवाई से परेशान व्यापारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई की ओर से सौंपे गए इस ज्ञापन में व्यापारियों ने अधिनियम में संशोधन की मांग करते हुए तीन प्रमुख मुद्दे उठाए।
जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा कानून में व्यापारियों को बिना उनकी गलती के दोषी ठहराया जा रहा है।पहला बिंदु खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों और रासायनिक खादों के प्रयोग से संबंधित था।