फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The temperature reached 34 degrees, people were suffering from the heat.

Maharajganj News: तापमान 34 डिग्री पहुंचा, गर्मी से लोग हुए बेहाल

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 34 degrees, people were suffering from the heat.
महराजगंज। 24 घंटे बाद जिले का मौसम पूरी तरह से बदला नजर आया। सोमवार को सुबह ही सूर्य देव आसमान में चमकने लगे। 10 बजे तक स्थिति ऐसी हो गई कि जो लोग सड़क पर चल रहे थे वह तेज धूप के कारण पसीने से तरबतर दिखे। दोपहर के समय स्कूलों में बच्चों को छुट्टी हुई तो वह घर गर्मी से परेशान होकर वापस लौटे।
विज्ञापन

मौसम के लगातार करवट बदलते रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पिछले चार दिनों से तेज हवाओं के चलने का क्रम बंद है। बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है। जिला मुख्यालय सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश का असर दूसरे दिन नहीं दिखा और पारा 34 डिग्री सेंटीग्रेट तक जा पहुंचा। सुबह से ही लोग गर्मी से बेहाल दिखे और गर्मी के कूलर व पंखे की हवा भी सुबह 9 बजे के बाद गर्म महसूस होने लगी। 10 बजे स्थिति ऐसी हो गई कि सड़क पर पैदल अथवा बाइक से आने-जाने वाले लोग पसीने से परेशान दिखे। वह छाया वाले स्थान पर रुककर नींबू पानी अथवा ककड़ी-खीरा खाते नजर आए। दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी हुई तो चटख धूप थी और आइसक्रीम, गन्ना जूस अथवा बर्फ का गोला खाते देखे गये। शाम को आसमान में पश्चिम की ओर से बादल आते दिखे, लेकिन मौसम के मिजाज में कोई तब्दीली नहीं महसूस हुई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि मौसम के मिजाज में किसी बदलाव की उम्मीद अभी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed