फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Tehsil premises were deserted due to the lawyers' strike.

Maharajganj News: अधिवक्ताओं के हड़ताल से तहसील परिसर में पसरा सन्नाटा

Sat, 30 May 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Tehsil premises were deserted due to the lawyers' strike.
फरेंदा। एसडीएम के स्थानातंरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार 19वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता एसडीएम फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है। वकीलों के आंदोलन को दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का भी समर्थन प्राप्त है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी फरेंदा के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, जगदंबा यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, संजय मिश्रा, अशफाक अहमद, सत्येंद्र मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, परमात्मा सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, सत्येंद्र, स्वामीनाथ, अखिलेश यादव, सच्चिदानंद जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed