फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The teenager went to meet her lover by feeding drugs to her family members

Maharajganj News: परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी से मिलने गई किशोरी

Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The teenager went to meet her lover by feeding drugs to her family members
आधी रात को आंख खुलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो सिवान में प्रेमी संग मिली
विज्ञापन


किशोरी और प्रेमी को पुलिस को सौंपा, आरोपी प्रेमी पॉक्सो सहित कई धाराओं में केस



संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। प्रेमी के इशारे पर किशोरी ने परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब सभी सो गए तो वह सिवान में प्रेमी से मिलने चली गई। आधी रात को परिजनों की आंख खुली तो किशोरी को घर में न देख तलाश शुरू की। किशोरी सिवान में प्रेमी संग मिली। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने प्रेमी पर अपहरण और पाॅक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं केस दर्ज किया है।

किशोरी के मामा ने पुलिस को बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है, जिसे लेकर व्यस्तता बढ़ गई थी। काम में हाथ बंटाने और खाना बनाने के लिए एक माह पहले कुशीनगर जिले से भांजी को घर लाए थे। इस दौरान भांजी गांव के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आ गई। फिर चोरी-छिपे युवक से मोबाइल फोन पर बात करने लगी।
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि भांजी ने शनिवार की रात युवक के इशारे पर खाने में नशीली दवा मिला दी। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। इसके बाद भांजी प्रेमी युवक से मिलने गांव के पश्चिम सिवान में चली गई। आधाी रात में मां की आंख खुली तो उसने भांजी को बिस्तर पर नहीं देखा। इसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। तलाशते हुए सिवान में पहुंचे तो वह एक युवक के साथ मिली। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

स्वाद कड़वा होने पर हुआ था अनहोनी का शक



किशोरी के मामा ने बताया कि खाना खाने के दौरान स्वाद कड़वा लगने पर अनहोनी का शक हुआ था, लेकिन थके होने के चलते परिवार के सभी सदस्य भोजन कर लिए। तबीयत थोड़ी खराब होने के चलते मां केवल एक रोटी ही खाई थी। इसी वजह से वह आधी रात को जग गईं। नींद खुली तो भांजी को बिस्तर पर न देख सबको जगाई।


-----------------



किशोरी की हरकत से परिजन हैरान



किशोरी के नाना ने बताया कि बेटी की शादी कुशीनगर जिले के एक गांव में की है। बेटी की लड़की का स्वभाव पहले ठीक था। उसे घर के काम काज के लिए घर लाए थे। एक दो सप्ताह से उसके आचरण में बदलाव देखने को मिल रहा था। यह नहीं पता था कि वह इस तरह की हरकत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed