{"_id":"6398c72be5f63c163d0dfb68","slug":"the-teams-of-gorakhpur-maharajganj-deoria-and-balrampur-won-the-matches-maharajganj-news-gkp460754685","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व बलरामपुर की टीम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व बलरामपुर की टीम ने जीते मुकाबले
Wed, 14 Dec 2022 02:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:06 PM IST
सार
स्टेडियम में दूसरे दिन पहला मुकाबला गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। जिसमें सिद्धार्थनगर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मुकेश के 28 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 123 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से विनोद ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
महराजगंज ः धनेवा स्थित स्टेडियम में अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते अरविंद। संव?
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
धनेवा स्थित स्टेडियम व नगर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में मंगलवार को गोरखपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन कुल चार मैच खेल गए। स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में महराजगंज व गोरखपुर तथा पीजी कॉलेज खेल मैदान में खेले गए मुकाबले में देवरिया व बलरामपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
स्टेडियम में दूसरे दिन पहला मुकाबला गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। जिसमें सिद्धार्थनगर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मुकेश के 28 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 123 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से विनोद ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। गोरखपुर की ओर से अरविंद सिंह ने 47 रनों का योगदान दिया तथा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सिद्धार्थनगर के अजीत ने दो विकेट लिया।
दूसरा मुकाबला बस्ती व महराजगंज के बीच खेला गया जिसमें महराजगंज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से अमित कुमार ने 56 रन बनाए, वहीं बस्ती की ओर ज्ञानेंद्र ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बस्ती की टीम आठ विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी । बस्ती की ओर से राहुल गुप्ता ने 26 रन का योगदान दिया, वहीं महराजगंज की ओर से अमित कुमार ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज में पहला मुकाबला बलरामपुर व कुशीनगर टीम के बीच खेला गया। बलरामपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यप्रताप के 77 रनों की बदौलत 15 ओवर में 155 रन बनाए। कुशीनगर की ओर से जयनंद ने तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कुशीनगर की टीम 14.3 ओवर में 119 रन बनाकर सिमट गई। कुशीनगर की ओर से मनोज यादव ने 48 रन बनाए तथा बलरामपुर की ओर से वैभव यादव ने पांच विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला बहराइच व देवरिया के बीच खेला गया। देवरिया ने टास जीतकर क्षेत्र रक्षण चुना। बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 108 रन बनाए। टीम की ओर से गोपाल ने 30 रनों का योगदान दिया। देवरिया के रामदयाल ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम ने 12.4 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। देवरिया की ओर से कौशल यादव ने 43 रन बनाए, जबकि बहराइच की ओर से विकास साहनी ने एक विकेट प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अरविंद, अमित, सत्यप्रताप व कौशल बने मैन आफ द मैच
दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में गोरखपुर के अरविंद सिंह, महराजगंज के अमित, बलरामपुर के सत्यप्रताप तथा देवरिया के कौशल यादव को मैन आफ द मैच चुना गया।