{"_id":"6892567993ad7104aa04c89a","slug":"the-team-will-investigate-the-case-of-sending-the-woman-to-a-private-hospital-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156513-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला को निजी अस्पताल भेजने के मामले की जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला को निजी अस्पताल भेजने के मामले की जांच करेगी टीम
Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर से ऑक्सीजन सपोर्ट पर महिला मरीज को कथित रूप से निजी अस्पताल भेजने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
सीएमओ कार्यालय से मंगलवार सोशल मीडिया में प्रसारित उस खबर के आधार पर की गई है जिसमें बताया गया था कि एक महिला मरीज को ऑक्सीजन लगी पाइप के साथ बरगला कर निजी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था।
सीएमओ ने जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह और डॉ. राजेश द्विवेदी को नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए गए हैं कि टीम तत्काल जांच कर पूरी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराए, जिससे दोषी पाए जाने पर संबंधित निजी अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। संवाद