फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The syrup came from Lucknow and was sold without a doctor's prescription.

Maharajganj News: लखनऊ से आता था सिरप, बिना डॉक्टर के पर्चे के बिकता था

Sat, 30 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The syrup came from Lucknow and was sold without a doctor's prescription.
कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री का मामला, एफआईआर के बाद बंद हुआ धंधा
विज्ञापन

पुलिस ने तेज की विवेचना, आरोपियों के सामने आ सकते हैं नाम
संतकबीरनगर। जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में दर्ज दो प्राथमिकी की विवेचना के दौरान यह सामने आया है कि प्रतिबंधित कफ सिरप लखनऊ से मंगाया जाता था और बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचा जाता था। मामले का खुलासा होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद इस धंधे पर रोक लगी है।
पुलिस ने जांच के बाद अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि विवेचना आगे बढ़ने पर इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मेडिकल स्टोर और अन्य माध्यमों से लंबे समय से कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री की जा रही थी। यह सिरप युवाओं के बीच नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जनपद में बड़ी मात्रा में सिरप बरामद होने पर दो अलग-अलग मामले खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में यह भी सामने आया है कि सिरप की सप्लाई लखनऊ से की जाती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसे बिना वैध दस्तावेज और डॉक्टर के पर्चे के बेचा जाता था। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों में भी टीम भेजी जाएगी। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
-------------
ये हो चुके हैं गिरफ्तार, इन्होंने किया आत्म समर्पण
पुलिस के मुताबिक, कोडिनयुक्त कफ सिरप के मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें मोहम्मद असद निवासी अंसार टोला, परमात्मा प्रसाद चौधरी निवासी झीनखाल, जहीरूद्दीन निवासी परसा कला, विवेक चौधरी न्यू चौधरी मेडिकल स्टोर बघौली, विवेक कुमार चौधरी निवासी कविसा थाना हरपुर बुधहट जनपद गोरखपुर, मोहम्मद नईम निवासी मगहर शामिल हैं। इसके अलावा रविंद्र कुमार निवासी गिठनी थाना महुली और अमरेश तिवारी निवासी कैलाश नगर मोहल्ला मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। साथ ही संकल्प मेडिकल स्टोर की संचालिका कल्पना गुप्ता की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस विवेचना में अन्य लोगों के भी नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें नामजद किया जाएगा।

---------------
कोट
विवेचक को विवेचना जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। विवेचना के दौरान जो भी नाम सामने आएंगे, उन्हें प्राथमिकी में शामिल किया जाएगा। - सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed