फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The syllabus will be completed by January 10.

Maharajganj News: 10 जनवरी तक पूरा होगा पाठ्यक्रम

Fri, 21 Aug 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The syllabus will be completed by January 10.
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में और लिखित परीक्षाएं अक्तूबर में संपन्न कराई जाएंगी। डीआईओएस ने शेड्यूल अनुपालन के लिए निर्देश पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन है। शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10 और 12 का संपूर्ण पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक पूरा करना है। यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने व परीक्षा केंद्र मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026-27 के परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है। शेड्यूल अनुपालन पत्र जारी करते हुए डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में तेज हुई पढ़ाई : जीजीआईसी महराजगंज की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बताया कि नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा 10 और 12 का संपूर्ण पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक पूरा करना है। कक्षा नौ और 11 का पाठ्यक्रम 25 जनवरी 2027 तक पूर्ण करना है। जिससे पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की नियमित परीक्षा और बोर्ड परीक्षा आसान बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जनवरी से शुरू होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं : पाठ्यक्रम समय पर पूरा होने से रिवीजन और मॉडल पेपर का अभ्यास कराने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सभी विषय अध्यापकों को समय से पाठ्यक्रम पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

राजकीय माध्यमिक जगपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। इसके बाद बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक होंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षा निर्धारित व्यवस्था के तहत कराई जाएगी। कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं एक फरवरी 2027से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed