फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sub registrar used to harass

Maharajganj News: गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान से उत्पीड़न करता था सब रजिस्ट्रार

Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The sub registrar used to harass
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी पुलिस की चार टीम, मोबाइल बंद कर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। यौन उत्पीड़न में फंसे सब रजिस्ट्रार राकेश राम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती का आरोप है कि जब वह गोरखपुर में पढ़ती थी, तब से सब रजिस्ट्रार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। अपने साथ एक-दो लोगों को लेकर आते थे। संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। लोकलाज वश वह सब कुछ सहती रही। जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो मुंह खोलना पड़ा।
उधर, पुलिस ने आरोपी सब रजिस्ट्रार की गिरफ्तार के लिए चार टीमें बनाई हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जानकार बताते हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सब रजिस्ट्रार न्यायालय से स्टे आर्डर लेने की फिराक में है। उसका मोबाइल फोन नंबर भी बंद है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। विवेचक ने पीड़िता के बयान का अब तक अवलोकन नहीं किया है।
विज्ञापन

जब से यह प्रकरण सामने आया है, रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोतवाली में एक दिन अपना पक्ष रखने के बाद से सब रजिस्ट्रार का पता नहीं है। विभाग में कामकाज प्रभावित न हो, इसे देखते हुए सहायक निबंधक राकेश को प्रभार सौंपा गया है। पीड़िता ने बताया कि गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान वह अक्सर अचानक पहुंचता था। उसने आरोप लगाया कि स्वयं के अलावा दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाता था। मना करने पर मारता-पीटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, सब रजिस्ट्रार कहता था कि तुम्हारी बात कहीं नहीं सुनी जाएगी। फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा। उसके डर की वजह से अब तक खामोश रही, लेकिन अब चुप नहीं बैठूंगी। मामले के विवेचक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। एक-एक बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। बयान का अवलोकन कर आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जरूरी साक्ष्यों को प्रस्तुत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सीडीआर डिटेल के लिए आवेदन किया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। टीमें लगी हुई हैं। क्रमशः एक-एक प्रक्रिया पूरी करते हुए निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed