फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The strike by front office staff continued for the third day.

Maharajganj News: फ्रंट कार्यालय के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल

Fri, 12 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The strike by front office staff continued for the third day.
उपनिबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता और अन्य। 
फ्रंट कार्यालय के विरोध में तीसरे दिन भी उपनिबंधक कार्यालय पर जारी रहा हड़ताल
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की
महराजगंज। उप निबंधन कार्यालय सदर में प्रस्तावित फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, फोटो कॉपी संचालकों और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य से जुड़े लोगों उप निबंधन कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शासन द्वारा उप निबंधक कार्यालयों के स्थान पर फ्रंट कार्यालय स्थापित करने का निर्णय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और अन्य संबंधित लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि नई व्यवस्था लागू होने से वर्षों से उप निबंधन कार्यालयों से जुड़े लोगों का जीविकोपार्जन प्रभावित होगा और आम जनता पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला, लेखक संघ के अध्यक्ष चंद्रभान विश्वकर्मा और ई-स्टांपिंग प्रतिनिधि शेषमणि गुप्ता ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक फ्रंट कार्यालय खोलने संबंधी आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक उप निबंधन कार्यालय में बैनामा सहित अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के कारण उप निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के पंजीकरण कार्य प्रभावित हुए हैं। इस बीच आंदोलनरत अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों से वार्ता करने के लिए एआईजी स्टांप एवं आयुक्त आलोक कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि वार्ता के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिसके चलते आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।


प्रदर्शन में चंद्रभान विश्वकर्मा, शेषमणि गुप्ता, रमेश सिंह, अशोक कुमार, रिगेश गुप्ता, बृजेश्वर लाल शर्मा, विक्रम सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, रमेश यादव, आशुतोष सिंह, संदीप मिश्रा, आदेश पटेल, आफताब खान सहित अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं ई-स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed