{"_id":"65396bcd683cf3593f013aa7","slug":"the-son-held-a-knife-to-his-parents-throat-and-threatened-to-cut-their-throats-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8316-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटे ने माता-पिता के गले पर चाकू सटाकर गला काटने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटे ने माता-पिता के गले पर चाकू सटाकर गला काटने की दी धमकी
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करने के बजाए सुलह-समझौता कराकर घर लौटा देती है
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक युवक पर अपने माता-पिता के गले पर चाकू सटाकर गला काटने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित मां धर्मवती ने पुलिस को तहरीर देकर अपने इकलौते बेटे छोटेलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में महिला ने बताया कि उसका बेटा उसे और उसके पति को आए दिन मारता पीटता रहता है। विरोध करने पर घर निकाल दिया था। लगभग दो महीने से दूसरे के घर पर पति के साथ रहकर जीवन का गुजर बसर कर रही थी। मंगलवार को सुबह में सात बजे भैंस को चारा खिलाने के लिए घास को लेकर घर पर गई हुई थी। जहां पर बेटे ने मुझे देख लिया और मुझे गाली देते हुए मारने-पीटने लगा। इसी दौरान मेरे पति मुझे खोजते हुए घर पर आ गए और मुझे पिटता देखकर बेटे विरोध किए।
नाराज होकर बेटे ने मेरे और पति के गले पर चाकू सटाकर गला काटने की धमकी दी और घर से भागने की धमकी दी। रात में हम दोनों पति-पत्नी बेटे के डर के कारण अपने बेटी के घर डिंगुरी बेलहिया पर जा रही थे कि उसने हंसिया लेकर हम दोनों को दौड़ा लिया। मुजुरी पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत दो बार कर चुकी हुई हूं, लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने के बजाए सुलह-समझौता कराकर घर लौटा देती है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल करके कार्रवाई की जाएंगी।