फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The second phase of SIR is extremely important, negligence will not be tolerated.

Maharajganj News: एसआईआर का दूसरा चरण अत्यंत महत्वपूर्ण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The second phase of SIR is extremely important, negligence will not be tolerated.
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने पांचों मंडलों के सेक्टर प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान कहा
विज्ञापन

महाराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के आवास पर सदर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के सेक्टर प्रमुखों के साथ बैठक की।



संतराज यादव ने कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पूरी सक्रियता दिखाएं और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में अवश्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता सूची की शुद्धता पर टिकी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाए।
विज्ञापन




सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ में निहित है। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर जाकर संपर्क करें, नए मतदाताओं को जोड़ें, छूटे हुए नामों को शामिल कराएं और किसी भी प्रकार की त्रुटियों को तुरंत सुधारें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी, विजय गौड़, हेमंत गुप्ता, सूर्यनाथ शर्मा, राधारमण शुक्ला, राकेश गौड़, प्रदीप भारती, अजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed