फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The scorching sun tormented the whole day, there was some relief from the easterly winds.

Maharajganj News: कड़क धूप ने दिन भर सताया, पुरवा हवाओं से रही थोड़ी राहत

Wed, 29 May 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun tormented the whole day, there was some relief from the easterly winds.
महराजगंज। बारिश के बाद भी जिले के लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। सोमवार देर शाम जहां हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी कमी आई थी, वहीं मंगलवार सुबह से कड़क धूप सताने लगी। तापमान 41 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसके कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हल्की हवा के चलने से उमस से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन तेज धूप की गर्मी से लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन

एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी में आए तूफान का असर जिले में भी दिखा। सोमवार देर शाम तेज आंधी चली और मुख्यालय सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। लेकिन दूसरे दिन 5:30 बजे ही सुबह चटख धूप खिल गई जिसने तापमान को तेजी से बढ़ा दिया। सुबह 10 बजे तो स्थिति ऐसी हो गई कि लोग धूप की ओर देखने का साहस भी नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

जो लोग नौकरीपेशा थे वह दफ्तर बाइक अथवा पैदल निकले जरूर, लेकिन रास्ते में आम का पना, गन्ना, बेल जूस इत्यादि का सेवन करते दिखे। तब कहीं अपने दफ्तरों तक पहुंच सके। पूरे दिन दफ्तर से बाहर निकलने से परहेज करते रहे। महिलाएं धूप में बाहर जरूर निकली, लेकिन किसी ने चेहरे पर दुपट्टा बांध रखा था तो कोई आइसक्रीम अथवा बर्फ गोला खाता नजर आया। देर शाम घर से बच्चे भी घूमने के लिए निकले तो कोल्डड्रिंक, बर्फ गोला, गन्ना रस पीते हुए दिखे। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने कहा कि मौसम इसी प्रकार अभी बना रहेगा। 2 जून के बाद कुछ बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed