फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The scorching sun caused misery, silence prevailed in the market.

Maharajganj News: कड़ी धूप ने किया बेहाल, बाजार में पसरा सन्नाटा

Mon, 18 May 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun caused misery, silence prevailed in the market.
सुबह से ही हो जा रही तेज धूप, दोपहर बाद घर से निकलने में लोगों ने किया परहेज
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार को तेज धूप के कारण सूरज की तपिश से लोग बेहाल नजर आए। सुबह नौ बजे से ही धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों ने घर से निकलने में परहेज किया। दोपहर बाद तो शहर की सड़कें सूनीं दिखाई दीं। रविवार को जनपद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को तेज धूप की वजह से बाजारों और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकले। उमस के कारण लोग पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। पंखे के नीचे भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। घर में कूलर चल रहा है लेकिन वह भी लोगों को उमस भरी गर्मी से नहीं निजात दिला पा रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण घरों में एसी चालू हो गए हैं। इसके चलते लो वोल्टेज की समस्या भी होने लगी है। ठीक से पंखा न चलने के कारण लोग पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। हाफ शर्ट या टी-शर्ट पहनकर निकलने वालों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक बजे से तीन बजे तक लू चलने की आशंका है। पांच दिन के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रविवार को आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान के बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते लोगों को रात में भी उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed